Robert Vadra Land Deal: DLF जांच और चार्जशीट दस्तावेजों पर ED को मिली मोहलत, 10 दिसंबर को सुनवाई
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शिकोहपुर ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी को गैर-भरोसेमंद दस्तावेज़ों की सूची देने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। इस मामले में आरोपी रॉबर्ट वाड्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश हुए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख तय की है।



























































