Tamil Nadu jailbreak: 17 कैदियों के भागने पर एक्शन, CM Joseph Vijay ने डिप्टी जेलर को किया सस्पेंड
तमिलनाडु के थेक्कम्पट्टी उप-जेल से 17 कैदियों के फरार होने के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में डिप्टी जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, डीजीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि सभी फरार कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है।



























































