कल मिलते हैं...राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान का मैप
राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में रामलीला मैदान तक प्रस्तावित मार्च में लोगों से शामिल होने की अपील की है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और क्षेत्र में धारा 163 लागू है। उधर, विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।



























































