Saharanpur मस्जिद विध्वंस पर SP नेता Abu Azmi का वार, UP सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप
समाजवादी पार्टी नेता अबू आज़मी ने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट मस्जिद गिराए जाने पर उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोट बैंक मजबूत करने के लिए मुसलमानों को निशाना बना रही है। वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस विध्वंस के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।



























































