Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन
केरल के कोट्टायम में कांग्रेस विधायक सेबेस्टियन एमजे ने राजनीतिक शिष्टाचार की मिसाल पेश करते हुए एक नए पुल के उद्घाटन के लिए पूर्व विधायक सेबेस्टियन कुलाथुंकल को आमंत्रित किया। इस परियोजना को कुलाथुंकल के कार्यकाल में मंजूरी और 80 लाख रुपये का फंड मिला था। मौजूदा विधायक ने कहा कि राजनीति का अर्थ विकास है और इसका श्रेय पूर्व विधायक को ही जाता है।



























































