CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu
लुधियाना के पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के दौरान बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बिट्टू ने मुख्यमंत्री के काफिले को शराब की बोतल और टमाटर दिखाते हुए आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों और दिल्ली नेतृत्व के हस्तक्षेप पर तीखा हमला बोला।



























































