TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा
ईडी के अनुसार, 2019 से 2024 के बीच तिरुपति लड्डू प्रसाद के लिए पाम ऑयल और केमिकल्स से बना 230 करोड़ रुपये का मिलावटी घी गाय का घी बताकर सप्लाई किया गया। इस मामले में कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किया गया है, जिसने मुखौटा कंपनियों के ज़रिए 96 करोड़ रुपये का मिलावटी घी तैयार किया था।



























































