Rejinagar Bypoll: Mamata Banerjee के दखल के बाद TMC Candidate का यू-टर्न, अब लड़ेंगे चुनाव
रेजीनगर उपचुनाव से हटने की घोषणा के कुछ घंटों बाद तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने अपना फैसला बदल लिया। उन्होंने ममता बनर्जी के निर्देश पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे पहले नंदीग्राम से पार्टी प्रत्याशी संचिता प्रधान डे अपना नामांकन वापस ले चुकी हैं।



























































