पेट्रोल की कीमत 390 रुपए के पार, गधा लेकर पाकिस्तान की असेंबली में घुस गए इमरान खान की पार्टी के नेता
पाकिस्तान के सिंध में पीटीआई नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। वे गधे-गाड़ी पर सवार होकर सिंध असेंबली पहुंचे और सरकार से बढ़ी कीमतें तुरंत वापस लेने की मांग की। नेताओं ने कहा कि ईंधन के अत्यधिक महंगे होने से आम जनता का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।



























































