UPI Payment पर MDR Charge का विरोध, Ghaziabad के Traders ने लगाए 'No UPI' के पोस्टर
2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर के विरोध में गाजियाबाद के व्यापारियों और मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप डीलरों ने डिजिटल भुगतान स्वीकार न करने का फैसला किया है। व्यापारियों का तर्क है कि अतिरिक्त शुल्क का सीधा असर कारोबार और ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा, जिससे कैशलेस अर्थव्यवस्था की गति प्रभावित हो सकती है।



























































