Greenland में नहीं बन पाएंगे दुश्मन देशों के बेस, Denmark और US के बीच बड़ा समझौता
डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने अमेरिका के साथ एक अहम सुरक्षा समझौता करने की घोषणा की है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के अनुसार यह कदम नाटो और यूरोप की साझा सुरक्षा को मजबूत करेगा। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इससे ग्रीनलैंड की सुरक्षा का नियंत्रण अमेरिका को मिलेगा और विदेशी ताकतें वहां सैन्य ठिकाने नहीं बना सकेंगी।



























































