अफगानिस्तान ने दिखाया भारत का नक्शा, पाकिस्तान में मची खलबली
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड एसीबी ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी क्रिकेट सीरीज के लिए एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में ही दिखाया गया है जो कि सही भी है। लेकिन इससे पाकिस्तान को मिर्ची लग गई।



























































