Jio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data
एयरटेल ने 3,999 रुपये वाले सालाना प्लान पर सीमित समय के लिए 150GB अतिरिक्त डेटा की पेशकश की है। 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही इसमें ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम और फ्रॉड सुरक्षा जैसे अन्य फायदे भी दिए जा रहे हैं।



























































