क्या AI इंसानों की जान ले सकता है? Anthropic CEO Dario Amodei ने दी बड़ी चेतावनी
एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई ने एआई के विकास की गति धीमी करने पर जोर दिया है, ताकि सुरक्षा पुख्ता करने का समय मिल सके। उन्होंने एआई के गंभीर खतरों पर चिंता जताई और कहा कि सही फैसलों से ही जोखिम कम हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कंपनियों और सरकारों से मिलकर सुरक्षा पर काम करने का आह्वान किया।



























































