Ayushman Card के लिए कौन है पात्र है? किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीबों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराती है। करदाता और पीएफ या ईएसआईसी लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। इस कार्ड की मदद से केवल पंजीकृत अस्पतालों में ही मुफ्त उपचार कराया जा सकता है।



























































