अगली जंग हुई तो होर्मुज में सब कुछ बदल जाएगा, ईरान के विदेश मंत्री की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि दोबारा युद्ध शुरू होने पर ईरान कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा कि 40 दिनों के संघर्ष के बाद अब होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही और प्रबंधन पहले जैसा नहीं रहेगा। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की धमकी के बाद सामने आया है।



























































