भारत-बांग्लादेश सीमा पर रेत-पत्थरों की तस्करी रोकने पहुंचे BSF जवानों पर हमला
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सनियाजन नदी में अवैध तस्करी रोक रहे बीएसएफ जवानों पर बांग्लादेशी उपद्रवियों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर जवानों ने आत्मरक्षा में ग्रेनेड का इस्तेमाल किया, जिससे हमलावर मौके से भाग गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है।



























































