SIDBI सर्वेक्षण में Manufacturing Sector सबसे आगे, 49 फीसदी कारोबारियों ने माना सुधार
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के सर्वेक्षण के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2026 में छोटे कारोबारियों का भरोसा इंडेक्स 59.3 से बढ़कर 60.4 हो गया। इस दौरान 49 फीसदी कारोबारियों ने स्थिति सुधरने की बात कही, जिसमें विनिर्माण क्षेत्र सबसे आगे रहा। बढ़ती लागत के बावजूद कारोबारियों को आने वाली तिमाहियों में बेहतर संभावनाओं की उम्मीद है।



























































