Rajasthan के सभी 10 नगर निगमों में BJP आगे, CM भजन लाल बोले- Gen Z को पसंद आई PM Modi की योजनाएं
राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में बीजेपी ने सभी 10 नगर निगमों सहित कई परिषदों और पालिकाओं में शानदार बढ़त बनाई है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने खुद 10 शहरों में रोड शो करके चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और युवाओं के बीच उनके विजन को दिया है।



























































