BRICS मेहमानों की थाली बनी सियासी मुद्दा, Rahul Gandhi की टिप्पणी का Kiren Rijiju ने दिया जवाब
नई दिल्ली में ब्रिक्स रात्रिभोज में शाकाहारी खाना परोसे जाने पर विवाद हो गया है। राहुल गांधी द्वारा अस्सी प्रतिशत भारतीयों को मांसाहारी बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पर खाने को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विदेशी मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।



























































