Navratri से पहले विशेष संसद सत्र की तैयारी! सरकार ने विपक्ष से किया संपर्क
केंद्र सरकार ने परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए 11 अक्टूबर से पहले संसद का विशेष सत्र बुलाने हेतु विपक्ष से संपर्क साधा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के कार्यालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राय मांगी है। सरकार लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का भी प्रस्ताव रख रही है।



























































