MGNREGA की जगह VB-G RAM G लाना सामाजिक सुरक्षा पर सर्जिकल स्ट्राइक, Congress का हमला
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मनरेगा की जगह VB-G RAM G कानून लाने को ग्रामीण भारत की सामाजिक सुरक्षा पर सर्जिकल स्ट्राइक बताया है। उन्होंने महाराष्ट्र और यूपी समेत भाजपा शासित राज्यों में फर्जी हाजिरी और मजदूरी चोरी के आरोप लगाए। संसद से पारित इस नए कानून ने रोजगार गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी है।



























































