पेरिस मुस्लिम शहर बनने जा रहा है? फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बीच Donald Trump का बड़ा दावा
फ्रांस में महंगाई और आर्थिक संकट के विरोध में भड़की हिंसा के बाद कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है और 2,400 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस की हिंसा के लिए मैक्रों की प्रवासन नीति को जिम्मेदार बताया है।



























































