अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी पर Jairam Ramesh का हमला, BJP और SIT जांच पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अयोध्या राम मंदिर में चंदे की चोरी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि 105 बार चोरी के फुटेज मिलने के बावजूद ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बचाने के लिए लीपापोती की गई। रमेश ने दावा किया कि एसआईटी जांच निचले कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाने के लिए लाई गई।



























































