MP के CM Mohan Yadav ने दिए निर्देश, Simhastha 2028 के सभी कार्य समय पर हों
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 30 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा स्थायी होगा और हर महीने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।



























































