Anthropic ने बनाया नया Fund, AI से प्रभावित लोगों की मदद के लिए देगी 5% Share
एंथ्रोपिक ने सार्वजनिक हित के लिए एक नया कोष बनाने की घोषणा की है। कंपनी इसमें अपने पांच प्रतिशत शेयर देगी और भविष्य में बाजार मूल्य बढ़ने पर अतिरिक्त हिस्सेदारी देने पर भी विचार करेगी। इस कोष का उपयोग एआई के कारण रोजगार में बदलाव से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।



























































