Starlink के भारत प्रवेश पर बोले Shashi Tharoor, सभी कंपनियों के लिए एक जैसी प्रक्रिया
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में स्टारलिंक और अन्य कंपनियों को समान प्रक्रिया से गुजरना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के अनुसार सभी कंपनियां समान प्रक्रिया का सामना कर रही हैं, इसलिए एलन मस्क पीछे नहीं हैं और मुकेश अंबानी आगे नहीं हैं। थरूर के मुताबिक अंतिम फैसला सुरक्षा, तकनीक और लागत के आधार पर उपभोक्ता करेंगे।



























































