Yogi Adityanath बोले: 2017 के बाद UP में अपराध पर Zero Tolerance, 9.5 लाख सरकारी नौकरियां दीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद राज्य में हुए आर्थिक विकास, महिला सशक्तिकरण और बेहतर कानून-व्यवस्था का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि राज्य की GSDP, प्रति व्यक्ति आय और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी तीन गुना हो गई है। निवेश और नीतियों से 65 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।



























































