Delhi Police ने CJP Leaders की मांगी Custody, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत पांच दिन बढ़ाने की मांग की है। स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस की कस्टडी याचिका और नेताओं की रिहाई की अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। उधर पुलिस ने मजिस्ट्रेट को मिली कथित धमकी पर एनसीआर दर्ज की।



























































