हिमाचल में केंद्र के फंड पर CM Sukhu चमका रहे छवि, Jairam Thakur का Congress पर हमला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर केंद्र की वित्तीय सहायता को न स्वीकारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य केंद्रीय बजट से हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केवल अपनी छवि चमका रहे हैं। राज्य सरकार केंद्रीय विश्वविद्यालय और रेलवे परियोजनाओं के लिए जरूरी फंड भी नहीं दे पा रही है।



























































