RSS शताब्दी वर्ष पर PM Narendra Modi ने स्वयंसेवकों को दी बधाई, मोहन भागवत के संबोधन की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव पर सरसंघचालक मोहन भागवत के संबोधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक समरसता और पंच परिवर्तन पर दिया गया यह भाषण अत्यंत प्रेरणादायक है। पीएम मोदी ने 100 वर्ष पूरे करने पर सभी संघ स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण और सेवा के लिए बधाई भी दी।



























































