Voter List SIR पर विपक्ष के आरोपों का BJP देगी जवाब, Nation-wide Campaign की तैयारी
बीजेपी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी। दशहरा के बाद पार्टी नेता जिला और राज्य स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़े और तथ्य पेश करेंगे। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी राजनीतिक मंशा से अनिश्चितता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।



























































