SIR पर Congress के विरोध के बीच Vietnam रवाना हुए Rahul Gandhi, IGI से भरी उड़ान
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वियतनाम के हनोई रवाना हो गए। कांग्रेस ने उनके इस दौरे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जबकि बीजेपी उनके विदेश दौरों को लेकर लगातार सवाल उठा रही है।



























































