Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, कहा- BLO मतदाता सूची से तुरंत हटाए डुप्लीकेट वोट
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही महिला का नाम कई जगह दर्ज है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले वोट चोरी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से सतर्क रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने सूची प्रबंधन में निजी कंपनी की भागीदारी पर भी सवाल खड़े किए।



























































