Congress में लौटे Ram Sharan Nautiyal, कुमारी शैलजा ने किया स्वागत, BJP पर साधा निशाना
AICC महासचिव कुमारी शैलजा ने रामशरण नौटियाल का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। शैलजा ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व पर भरोसा रखने वालों को पार्टी से जुड़ने का न्योता दिया।



























































