शेयर बाजार में भारी गिरावट से Sensex 928 अंक और Nifty 274 अंक फिसला
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 928 अंक और निफ्टी 274 अंक गिर गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, बैंकिंग शेयरों में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव दिखा। इस तेज गिरावट के कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के निवेशकों को करीब 4.68 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।



























































