Jantar Mantar पर प्रदर्शन मामला: CJP नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, Crime Branch को सौंपी जांच
कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनधिकृत प्रवेश का मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। अदालत ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी है। इन पर बंद गेट फांदकर प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।



























































