Samsung Galaxy F70 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस
सैमसंग ने भारत में नया स्मार्टफोन गैलेक्सी F70 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले और एक्सीनॉस 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है।



























































