HDFC Bank Share पर Bernstein ने जताया भरोसा, 1150 रुपये Target के साथ 58% तेजी की उम्मीद
एचडीएफसी बैंक के सितंबर तिमाही नतीजों के बाद वैश्विक ब्रोकरेज कंपनियों ने शेयर पर सकारात्मक रुख बनाए रखा है। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने 1,150 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए इसमें 58 फीसदी तेजी का अनुमान जताया है। वहीं जेपी मॉर्गन, सिटी, जेफरीज, नोमुरा और गोल्डमैन सैक्स ने भी शेयर पर खरीदारी की सलाह जारी रखी है।



























































