France Protests: फ्रांस में हिंसा के बाद सख्ती, पेरिस समेत 5 शहरों में लगा रात का कर्फ्यू
फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद सरकार ने पेरिस और चार उत्तरी शहरों में रात का कर्फ्यू लगा दिया है। प्रधानमंत्री ने हालात सामान्य करने के लिए आपातकाल लगाने के भी संकेत दिए हैं। भारी तोड़फोड़ और लूटपाट के बीच अब तक 2,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



























































