DMK प्रवक्ता Elangovan का आरोप, Karur केस के डर से BJP के आगे झुके CM Vijay
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम नेता टीकेएस इलांगोवन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का गुलाम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि करूर भगदड़ मामले में सीबीआई जांच के डर से विजय भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और टीवीके की नजदीकियों पर भी सवाल खड़े किए।



























































