Tiger Shroff फायरिंग केस: California से Anil Pandit ने शूटरों को दिया था 34000 रुपये का ऑफर
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान पुलिस के अनुसार, कैलिफोर्निया से गिरोह चला रहे अनिल पंडित ने शूटर रेहान को 34,000 रुपये और विदेश में नौकरी का वादा कर हत्या की सुपारी दी थी। हमले के लिए 2.5 लाख रुपये एडवांस भी दिए गए थे।



























































