Delimitation पर Mallikarjun Kharge के पत्र का Kiren Rijiju ने दिया जवाब, गिनाए सरकार के प्रयास
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र का जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने विपक्ष से लगातार संवाद का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस ने कोई तारीख नहीं दी। इसके साथ ही रिजिजू ने 64 दिनों तक संसद का सत्रावसान न होने पर उठे सवालों को खारिज करते हुए पुराने ऐतिहासिक उदाहरण दिए।



























































