Mohan Bhagwat ने उठाई OTT Regulation की मांग, कहा- अनियंत्रित Social Media समाज के लिए खतरा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव पर OTT प्लेटफॉर्म्स के अनियंत्रित कंटेंट पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने सरकार से इसके नियमन के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इसके साथ ही भागवत ने युवाओं में नशे की लत के प्रति सचेत करते हुए तकनीक का संतुलित इस्तेमाल करने पर जोर दिया।



























































