UP Election 2027: संविधान दिवस पर Akhilesh Yadav जारी करेंगे SP का जन-मन घोषणापत्र
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस पर 'जन-मन घोषणापत्र' जारी करने का एलान किया है। 'सत्ताईस का संकल्प' नाम का यह घोषणापत्र पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA की आकांक्षाओं पर आधारित होगा। पार्टी इन चुनावों में मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है।



























































