दुष्कर्म पीड़िता पर जबरन मातृत्व थोपना गरिमा से जीने के अधिकार का हनन, Delhi High Court ने 30 हफ्ते का गर्भ गिराने की दी मंजूरी
दिल्ली हाई कोर्ट ने 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 30 हफ्ते से अधिक का गर्भ गिराने की अनुमति दे दी है। अदालत ने कहा कि नाबालिग को अनचाहे गर्भ को जारी रखने के लिए मजबूर करना गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने अस्पताल को तुरंत प्रक्रिया पूरी करने और सरकार को सारा चिकित्सीय खर्च उठाने का आदेश दिया।



























































