जो भूपेश बघेल नहीं कर पाए वो सचिन पायलट ने कर दिखाया? एक मंच पर दिखे चन्नी-राजा वडिंग समेत दिग्गज

जो भूपेश बघेल नहीं कर पाए वो सचिन पायलट ने कर दिखाया? एक मंच पर दिखे चन्नी-राजा वडिंग समेत दिग्गज

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में पार्टी की एकजुटता देखने को मिली। लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग एक ही मंच पर साथ दिखे। वहीं, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस बिना किसी एक चेहरे के मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Swipe up for next shorts
Reliance Jio IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 27 करोड़ नए Share जारी करेगी कंपनी

Reliance Jio IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 27 करोड़ नए Share जारी करेगी कंपनी

रिलायंस जियो का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक खुलेगा। इस इश्यू के तहत कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी करने जा रही है, जिसका संभावित प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों और कर्मचारियों के लिए भी शेयर आरक्षित रखे जाएंगे।

Swipe up for next shorts
ये संयोग या प्रयोग! इधर ट्रंप ने पुतिन से हाथ मिलाया, उधर यूक्रेन में स्टारलिंक की रफ्तार पर मस्क ने ताला लगाया

ये संयोग या प्रयोग! इधर ट्रंप ने पुतिन से हाथ मिलाया, उधर यूक्रेन में स्टारलिंक की रफ्तार पर मस्क ने ताला लगाया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के सलाहकार सेरही बेस्क्रस्टनोव ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि स्टारलिंक तक देश की पहुंच को बिना किसी पूर्व सूचना या चेतावनी के सीमित किया गया है। बेस्क्रस्टनोव ने अपने यूक्रेनी बयान में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि स्पेसएक्स ने कल रात गति में रहने वाले स्टारलिंक टर्मिनलों पर स्पीड लिमिट लागू कर दी है। फिलहाल यह प्रतिबंध विशेष रूप से स्टारशील्ड सैन्य सेवा पैकेज पर प्रभावी है, जिसके तहत गति को 100 मील प्रति घंटे तक सीमित कर दिया गया है।

Swipe up for next shorts
Mahindra XUV 3XO CNG 15 अक्टूबर को हो सकती है लॉन्च, 2 सिलेंडरों के साथ दिखे नए फीचर्स

Mahindra XUV 3XO CNG 15 अक्टूबर को हो सकती है लॉन्च, 2 सिलेंडरों के साथ दिखे नए फीचर्स

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सीएनजी 15 अक्टूबर को बाजार में पेश हो सकती है। लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीरों से इसमें दो सीएनजी सिलेंडर, पेट्रोल-सीएनजी मोड बदलने वाला बटन और नए डिजाइन की जानकारी मिली है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम रहने का अनुमान है।

Swipe up for next shorts
आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हैं? जब एयरपोर्ट पर CJP के अभिजीत दिपके को लोगों ने घेरा

आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हैं? जब एयरपोर्ट पर CJP के अभिजीत दिपके को लोगों ने घेरा

दिल्ली एयरपोर्ट पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को विरोध का सामना करना पड़ा। राजधानी लौटने पर उन्होंने जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने वाले साथी कार्यकर्ताओं को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। दिपके ने इस कार्रवाई की तुलना ब्रिटिश हुकूमत के दौर से की।

Swipe up for next shorts
अवैध प्रवासियों की पहचान और निर्वासन की तैयारी, HLCDC ने जनता के सुझावों के लिए खोला Portal

अवैध प्रवासियों की पहचान और निर्वासन की तैयारी, HLCDC ने जनता के सुझावों के लिए खोला Portal

रिटायर्ड जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने जनसांख्यिकीय बदलावों और अवैध आव्रजन पर सुझाव जुटाने के लिए एक वेब पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर आम जनता और संस्थाएं डेटा व सुझाव साझा कर सकती हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर समिति अवैध प्रवासियों की पहचान और निर्वासन के लिए नीतिगत सिफारिशें करेगी।

Swipe up for next shorts
Rahul Gandhi के आरोपों पर बोले Jagdambika Pal, देश को अस्थिर कर रहा विपक्ष

Rahul Gandhi के आरोपों पर बोले Jagdambika Pal, देश को अस्थिर कर रहा विपक्ष

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकतंत्र की आवाज दबाने वालों को सख्त न्याय का सामना करने की चेतावनी दी। उन्होंने युवाओं से पुलिस बर्बरता का रिकॉर्ड रखने की अपील करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को संवैधानिक अधिकार बताया।

Swipe up for next shorts
DDA की MPD-2047 बैठक में प्रस्ताव, Narela में 138 हेक्टेयर पर बनेगा Education Hub

DDA की MPD-2047 बैठक में प्रस्ताव, Narela में 138 हेक्टेयर पर बनेगा Education Hub

डीडीए ने मास्टर प्लान फॉर दिल्ली-2047 के तहत प्रस्तावित एजुकेशन और मेडिकल हब को लेकर हितधारकों के साथ बैठकें कीं। योजना के तहत नरेला में 138 हेक्टेयर का एजुकेशन हब तथा स्वास्थ्य सेवाओं व मेडिकल टूरिज्म को सुदृढ़ करने के लिए मेडिकल हब प्रस्तावित है। इस दौरान हितधारकों ने एफएआर गणना, पार्किंग और अन्य नियमों में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए।

Swipe up for next shorts
Ladakh में रणनीतिक कनेक्टिविटी होगी मजबूत, PM Modi करेंगे ₹3350 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

Ladakh में रणनीतिक कनेक्टिविटी होगी मजबूत, PM Modi करेंगे ₹3350 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इनमें लेह हवाई अड्डे का नया पैसेंजर टर्मिनल और रणनीतिक रूप से अहम निम्मू-पदुम-दारचा सड़क शामिल हैं। ये परियोजनाएं लद्दाख में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को मजबूती प्रदान करेंगी।

Swipe up for next shorts
DPI और AI पर भारत के साथ सहयोग बढ़ाएगा Norway, पीएम मोदी के दौरे का दिखा असर

DPI और AI पर भारत के साथ सहयोग बढ़ाएगा Norway, पीएम मोदी के दौरे का दिखा असर

नॉर्वे के उप राजदूत अरविन गैडगिल ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना करते हुए कहा कि उनका देश इस सफलता से सीखना चाहता है। उन्होंने भारत के डिजिटल दायरे को दुनिया के लिए बेमिसाल बताया। दोनों देश तकनीक, व्यापार और ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के तहत अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर लगातार काम कर रहे हैं।

Swipe up for next shorts
Saudi Arabia में Aramco और एयरपोर्ट पर हमले अस्वीकार्य, MEA ने तुरंत रोक लगाने की मांग की

Saudi Arabia में Aramco और एयरपोर्ट पर हमले अस्वीकार्य, MEA ने तुरंत रोक लगाने की मांग की

भारत ने सऊदी अरब में आम नागरिकों की सुविधाओं पर हालिया हमलों की कड़ी निंदा की है। रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई और कई घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावितों को हर संभव मदद देने का संकल्प दोहराया है।

Swipe up for next shorts
Varahamihira Biography |नासा भी हैरान! प्राचीन भारत के इस ऋषि ने 1500 साल पहले ही सब लिया था जान|Matrubhoomi

Varahamihira Biography |नासा भी हैरान! प्राचीन भारत के इस ऋषि ने 1500 साल पहले ही सब लिया था जान|Matrubhoomi

प्राचीन भारत के महान खगोलशास्त्री वराहमिहिर ने बिना आधुनिक उपकरणों के केवल गणित और अवलोकन के बल पर खगोलीय रहस्यों को सुलझाया। उन्होंने बृहत्संहिता और पंचसिद्धान्तिका जैसे प्रसिद्ध ग्रंथों में ग्रहों की चाल, ग्रहण, मौसम और भूजल विज्ञान के सटीक नियम दिए। उनकी ये असाधारण गणनाएं आज के आधुनिक विज्ञान के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Swipe up for next shorts
वैशाली के Raghopur में नाव हादसे पर Chirag Paswan सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई

वैशाली के Raghopur में नाव हादसे पर Chirag Paswan सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गहरा दुख जताया। उन्होंने एनएमसीएच पहुंचकर उपचाराधीन बच्चों का हाल जाना और परिजनों से मुलाकात की। चिराग पासवान ने अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

Swipe up for next shorts
आखिर इस आग में ऐसा क्या है? पूरी दुनिया मोदी-पुतिन के सामने झुक गई?

आखिर इस आग में ऐसा क्या है? पूरी दुनिया मोदी-पुतिन के सामने झुक गई?

यूक्रेनी हमलों से रूसी रिफाइनरियों में लगी आग के कारण दुनिया भर और खासकर अमेरिका में डीजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। इस स्थिति में रूस भारत को कच्चा तेल देकर उससे रिफाइंड डीजल ले रहा है। इसके साथ ही यूरोप का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर भारत वैश्विक स्तर पर बेहद मजबूत हुआ है।

Swipe up for next shorts
Oman और Nigeria बने भारत के प्रमुख LNG आपूर्तिकर्ता, US से आयात में आई कमी

Oman और Nigeria बने भारत के प्रमुख LNG आपूर्तिकर्ता, US से आयात में आई कमी

भारत के एलएनजी आयात में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है, जहां अमेरिका से खरीद घटने के बाद ओमान और नाइजीरिया प्रमुख सप्लायर बनकर उभरे हैं। पश्चिम एशिया संकट, होर्मुज स्ट्रेट में व्यवधान और यूरोप में बढ़ती मांग के कारण वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है।

Swipe up for next shorts
CJP को विदेशी फंडिंग के आरोपों पर MEA ने दिया जवाब, Saudi Arabia पर हमले की निंदा की, Canada पर भी दिया बड़ा बयान

CJP को विदेशी फंडिंग के आरोपों पर MEA ने दिया जवाब, Saudi Arabia पर हमले की निंदा की, Canada पर भी दिया बड़ा बयान

रणधीर जायसवाल ने एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सऊदी अरब में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। अरामको मुख्यालय पर हुए हमले समेत लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए भारत ने इन्हें तत्काल रोकने की मांग की है।

Swipe up for next shorts
तो लश्कर लेकर घुस जाएगा ईरान! IRGC के प्लान से हिला अमेरिका

तो लश्कर लेकर घुस जाएगा ईरान! IRGC के प्लान से हिला अमेरिका

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यदि मध्यावधि चुनावों के बाद अमेरिका या इजराइल ने हमला किया, तो ईरान अपनी विशाल सेना पड़ोसी अरब देशों में उतार देगा। इसके लिए ईरान में बड़े पैमाने पर भर्ती और तैयारियां जारी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी नए हमले की स्थिति में ईरान का पलटवार पूरे क्षेत्र का भूगोल बदल सकता है।

Swipe up for next shorts
CM Yogi ने SP के PDA को बताया Parivar Development Authority, साधा तीखा निशाना

CM Yogi ने SP के PDA को बताया Parivar Development Authority, साधा तीखा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसके PDA नारे को Parivar Development Authority करार दिया। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में परिवारवाद को बढ़ावा देने और शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने आगामी विधान परिषद चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन की अपील की।

Swipe up for next shorts
सितंबर में WPI थोक महंगाई दर उछलकर 11.39 फीसदी हुई, ईंधन और खाद्य वस्तुएं महंगी

सितंबर में WPI थोक महंगाई दर उछलकर 11.39 फीसदी हुई, ईंधन और खाद्य वस्तुएं महंगी

भारत में सितंबर 2026 में थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो अगस्त में 9.92 प्रतिशत थी। ईंधन, कच्चे तेल, खाद्य पदार्थों और तैयार सामान की कीमतों में तेजी इसकी मुख्य वजह रही। सितंबर में विनिर्मित उत्पादों की महंगाई 9.8 प्रतिशत और खुदरा महंगाई 5.5 प्रतिशत दर्ज की गई।

Swipe up for next shorts
India-US रणनीतिक और Energy साझेदारी होगी मजबूत, 17 अक्टूबर से दौरे पर Marco Rubio

India-US रणनीतिक और Energy साझेदारी होगी मजबूत, 17 अक्टूबर से दौरे पर Marco Rubio

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर के बीच भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे मुंबई और जामनगर में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों व बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक संबंधों और ऊर्जा सहयोग को और अधिक मजबूत करना है।

Swipe up for next shorts
Jantar Mantar विवाद के बाद CJP का शक्ति प्रदर्शन, Connaught Place में 16 अक्टूबर को Tiranga Yatra

Jantar Mantar विवाद के बाद CJP का शक्ति प्रदर्शन, Connaught Place में 16 अक्टूबर को Tiranga Yatra

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ जुटने की अपील की है। यह फैसला जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है। दिपके ने अन्य शहरों में भी समर्थकों से ऐसा आयोजन करने का आग्रह किया।

Swipe up for next shorts
April 2029 से लागू होंगे नए BS-7 Norms, Cars और SUV के प्रदूषण पर बढ़ेगी सख्ती

April 2029 से लागू होंगे नए BS-7 Norms, Cars और SUV के प्रदूषण पर बढ़ेगी सख्ती

भारत सरकार अप्रैल 2029 से चरणबद्ध तरीके से नए बीएस-7 उत्सर्जन मानक लागू करने की योजना बना रही है। इसके तहत कारों, एसयूवी, बसों और मालवाहक वाहनों के धुएं के अलावा ब्रेक और टायरों से निकलने वाले कणों की भी निगरानी की जाएगी। हालांकि, पुराने वाहनों पर इन नए नियमों का सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Swipe up for next shorts
Saurabh Rajput Murder Case में दोनों को मौत की सज़ा पर बोलीं मां, आखिरकार हमें न्याय मिल गया

Saurabh Rajput Murder Case में दोनों को मौत की सज़ा पर बोलीं मां, आखिरकार हमें न्याय मिल गया

मेरठ की अदालत ने ब्लू ड्रम मर्डर केस में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों ने मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या कर शव के टुकड़े सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपा दिए थे। कोर्ट ने इसे दुर्लभतम मामला माना, वहीं सौरभ की मां ने फैसले पर संतोष जताया।

Swipe up for next shorts
ओलावृष्टि से नुकसान पर मिलेगी अतिरिक्त राहत, Uttarakhand में 3 माह के बिजली बिल स्थगित

ओलावृष्टि से नुकसान पर मिलेगी अतिरिक्त राहत, Uttarakhand में 3 माह के बिजली बिल स्थगित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत उपायों की घोषणा की है। इसके तहत किसानों को फसल नुकसान पर तय नियमों के बराबर अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही, तीन महीने के बिजली बिल टाल दिए गए हैं और केसीसी लोन भुगतान में राहत हेतु केंद्र से अनुरोध किया जाएगा।

Swipe up for next shorts
इधर विपक्ष बेकार का हो-हल्ला करता रहा, उधर Modi Cabinet ने बड़े फैसले लेकर महीने भर पहले ही जनता को दे दिया Diwali Gift

इधर विपक्ष बेकार का हो-हल्ला करता रहा, उधर Modi Cabinet ने बड़े फैसले लेकर महीने भर पहले ही जनता को दे दिया Diwali Gift

हम आपको बता दें कि कैबिनेट ने रेलवे के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) देने की मंजूरी दी है। इस पर कुल 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे।

Swipe up for next shorts
AIADMK के 6 विधायकों की अयोग्यता पर 2 महीने में आएगा फैसला, बोले Speaker JCD Prabhakar

AIADMK के 6 विधायकों की अयोग्यता पर 2 महीने में आएगा फैसला, बोले Speaker JCD Prabhakar

तमिलनाडु विधानसभा स्पीकर जेसीडी प्रभाकर ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार विधायकों की अयोग्यता पर दो महीने में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच अंतिम चरण में है और दोनों पक्षों की सुनवाई होगी। इससे पहले अदालत ने टीवीके में शामिल छह एआईएडीएमके विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने के स्पीकर के फैसले को सही ठहराया था।

Swipe up for next shorts
10 साल में खाद्यान्न उत्पादन 49% बढ़ा, Rice Export और पैदावार में भारत दुनिया में नंबर 1

10 साल में खाद्यान्न उत्पादन 49% बढ़ा, Rice Export और पैदावार में भारत दुनिया में नंबर 1

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत दुनिया का फूड बास्केट बनेगा, जहां 2014 से 2024 के बीच खाद्यान्न उत्पादन 49 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कृषि शिक्षा सुधार और एकीकृत खेती से किसानों की आजीविका मजबूत करने पर जोर दिया। सरकार इन सुधारों के लिए जल्द विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।

Swipe up for next shorts
पायलटों की नो-एंट्री...मोदी के दोस्त मैक्रों के देश ने पाकिस्तानियों पर ले लिया होश उड़ाने वाला फैसला

पायलटों की नो-एंट्री...मोदी के दोस्त मैक्रों के देश ने पाकिस्तानियों पर ले लिया होश उड़ाने वाला फैसला

इज़राइल के नए प्रतिबंधों के तहत एयर फ्रांस ने पाकिस्तान सहित 31 देशों के पायलटों और केबिन क्रू पर अपनी उड़ानों में रोक लगा दी है। यह नियम उन देशों पर लागू है जिनके इज़राइल से राजनयिक संबंध नहीं हैं। फ्लाईदुबई मामले के बाद उठाए गए इस कदम को लेकर यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी अपने कर्मचारियों को सूचित किया है।

Swipe up for next shorts
मतगणना का वीडियो ही गायब हो गया...सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- बेतुके बहाने नहीं सुनेंगे

मतगणना का वीडियो ही गायब हो गया...सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार, कहा- बेतुके बहाने नहीं सुनेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के श्रृंगेरी में 2023 की मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग गायब होने पर चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई है। कांग्रेस नेता टीडी राजेगौड़ा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आयोग के बहाने खारिज कर दिए। अदालत ने चेतावनी दी कि अगली सुनवाई पर उपलब्ध रिकॉर्ड पेश न करने पर आयोग के खिलाफ प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जाएगा।

Swipe up for next shorts
IDBI Bank की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी Fairfax को बेचने की मिली मंजूरी

IDBI Bank की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी Fairfax को बेचने की मिली मंजूरी

केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक की 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल की सहायक कंपनी को 52,878.08 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दे दी है। इस सौदे में सरकार और एलआईसी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगी, जिसके बाद दोनों के पास 34 प्रतिशत हिस्सेदारी बचेगी। यह भारत के वित्तीय क्षेत्र में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होगा।

Swipe up for next shorts
पिता Ziaur Rahman दिल्ली आ सकते हैं तो आप क्यों नहीं? BRICS और BIMSTEC बैठकों से बांग्लादेश के किनारा करने पर शेख हसीना के उठाया सवाल

पिता Ziaur Rahman दिल्ली आ सकते हैं तो आप क्यों नहीं? BRICS और BIMSTEC बैठकों से बांग्लादेश के किनारा करने पर शेख हसीना के उठाया सवाल

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल न होने पर तारिक रहमान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत में उनकी मौजूदगी बाधा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उनके पिता ज़ियाउर रहमान ने भी तब दिल्ली दौरा किया था। इसके साथ ही, हसीना ने दिसंबर 2026 तक बांग्लादेश लौटने का संकल्प दोहराया।

Swipe up for next shorts
Kejriwal की हरी झंडी के बाद Congress-CJP में हुई दोस्ती! क्या पंजाब चुनाव मिलकर लड़ेंगे कांग्रेस और AAP?

Kejriwal की हरी झंडी के बाद Congress-CJP में हुई दोस्ती! क्या पंजाब चुनाव मिलकर लड़ेंगे कांग्रेस और AAP?

विश्लेषण Oct 14, 2026 5:47PM

आखिर लोकतंत्र में विरोध की आवाज को जगह मिलनी ही चाहिए। लेकिन राजनीति में केवल भाषण नहीं, उसके पीछे की टाइमिंग भी बहुत कुछ कहती है। राहुल गांधी का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि CJP के आंदोलन को लेकर कांग्रेस का रुख अब तक इतना खुला और स्पष्ट नहीं था।

Swipe up for next shorts
Shaurya Path: Indian Navy को Modi ने दिया Power Boost! INS Mangrol और नई Submarines से बदल गया हिंद महासागर का खेल

Shaurya Path: Indian Navy को Modi ने दिया Power Boost! INS Mangrol और नई Submarines से बदल गया हिंद महासागर का खेल

एक तरफ 12 अक्टूबर को मुंबई में भारतीय नौसेना में आईएनएस मंगरोल की कमीशनिंग तटीय सुरक्षा को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, तो दूसरी तरफ तीन अतिरिक्त कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों के निर्माण का प्रस्ताव भारत की दीर्घकालिक समुद्री रणनीति को धार देने की तैयारी है।

Swipe up for next shorts
जो अमेठी में अपने दम पर चुनाव तक नहीं लड़ सकता, वह शहंशाह बनने के लिए..., स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा वार

जो अमेठी में अपने दम पर चुनाव तक नहीं लड़ सकता, वह शहंशाह बनने के लिए..., स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा वार

अमेठी में समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जो नेता अमेठी में अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकता, वह दिल्ली में शहंशाह बनने का सपना देख रहा है।

Swipe up for next shorts
PM Modi की कैबिनेट ने दी मंजूरी, पांच साल के लिए 'नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम' को रखा जाएगा जारी

PM Modi की कैबिनेट ने दी मंजूरी, पांच साल के लिए 'नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम' को रखा जाएगा जारी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11.4 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को मंजूरी दी है। इस पर 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे और प्रत्येक पात्र कर्मी को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे। दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले मिलने वाला यह बोनस कर्मचारियों के प्रोत्साहन हेतु दिया जा रहा है।

Swipe up for next shorts
Railway कर्मचारियों को 78 दिन का PLB Bonus मंजूर, 11.4 लाख कर्मियों को मिलेगा लाभ

Railway कर्मचारियों को 78 दिन का PLB Bonus मंजूर, 11.4 लाख कर्मियों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए लगभग 11.4 लाख नॉन-गजेटेड रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस देने की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए फैसले के तहत कुल 2,009.61 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे। प्रति कर्मचारी अधिकतम 17,951 रुपये का यह भुगतान दुर्गा पूजा और दशहरा से पहले किया जाएगा।

Swipe up for next shorts
CM Bhagwant Mann ने Mansa हत्याकांड पर जताया दुख, Punjab Police को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

CM Bhagwant Mann ने Mansa हत्याकांड पर जताया दुख, Punjab Police को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना पर दुख जताते हुए डीजीपी को गहन जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं पंजाब पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है।

Swipe up for next shorts
13 महीने सुनवाई,  22 गवाहों से पूछताछ, फिर कोर्ट ने सुनाया मुस्कान-साहिल पर फैसला, जानें मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

13 महीने सुनवाई, 22 गवाहों से पूछताछ, फिर कोर्ट ने सुनाया मुस्कान-साहिल पर फैसला, जानें मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन

मेरठ जिला अदालत ने ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को सीमेंट से भरे नीले ड्रम में छिपाने का दोषी पाया गया। अदालत ने 126 सुनवाइयों और 22 गवाहों के बाद यह फैसला दिया।

Swipe up for next shorts
'लोकतंत्र दबाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', राहुल गांधी ने युवाओं से 'गैर-कानूनी हिरासत' का रिकॉर्ड रखने को कहा

'लोकतंत्र दबाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', राहुल गांधी ने युवाओं से 'गैर-कानूनी हिरासत' का रिकॉर्ड रखने को कहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की आवाज दबाने वालों को न्याय का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए चेतावनी दी। राहुल ने युवाओं और छात्रों से पुलिस बर्बरता तथा गैर-कानूनी हिरासत का रिकॉर्ड रखने की अपील की।

Swipe up for next shorts
वकील Nilesh Ojha ने CBI को सौंपे पेन ड्राइव और वीडियो, Disha Salian जांच में नया मोड़

वकील Nilesh Ojha ने CBI को सौंपे पेन ड्राइव और वीडियो, Disha Salian जांच में नया मोड़

दिशा सालियान के वकील नीलेश ओझा ने सीबीआई को नए डिजिटल सबूत सौंपते हुए एक बड़ी साजिश का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिशा की मौत, सुशांत सिंह राजपूत केस और आर्यन खान ड्रग मामला आपस में जुड़े हैं। उनके मुताबिक प्रभावशाली लोगों को बचाने और जांच भटकाने के लिए सरकारी तंत्र का सुनियोजित दुरुपयोग किया गया।

Swipe up for next shorts
Blue Drum Case Verdict Updates: पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को फांसी, फैसला सुनते ही छलके आंसू

Blue Drum Case Verdict Updates: पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को फांसी, फैसला सुनते ही छलके आंसू

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई है। दोनों ने अपने प्रेम संबंध में रुकावट बने सौरभ की साजिश रचकर हत्या की थी। वहीं, मुस्कान के माता-पिता ने भी उससे रिश्ते तोड़ते हुए उसकी फांसी का समर्थन किया है।

Swipe up for next shorts
JNU की 11 छात्राओं की सुरक्षा को लेकर NCW पहुंची BJP, Congress MP पर जांच का मिला भरोसा

JNU की 11 छात्राओं की सुरक्षा को लेकर NCW पहुंची BJP, Congress MP पर जांच का मिला भरोसा

बीजेपी महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय महिला आयोग से जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर आयोग ने जांच का भरोसा दिया। आंतरिक समिति की सिफारिश पर जेएनयू उन्हें पहले ही बर्खास्त कर चुका है। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोपी सांसद को बचाने का आरोप लगाया है।

Swipe up for next shorts
Election Commissioners की कानूनी सुरक्षा पर बरसे MA Baby, लामबंद हुआ INDIA गठबंधन

Election Commissioners की कानूनी सुरक्षा पर बरसे MA Baby, लामबंद हुआ INDIA गठबंधन

नई दिल्ली में हरकिशन सिंह सुरजीत भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए, बेबी ने चुनाव आयोग के पैनल को दी गई कानूनी सुरक्षा को एक "असाधारण स्थिति" बताया और कहा कि इसे तुरंत कानून में बदलाव करके वापस लिया जाना चाहिए। बेबी ने कहा हमें सरकार को चुनाव कानून में संशोधन करने के लिए मजबूर करना होगा, जिसके तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को ऐसी छूट दी जा रही है—जो भारत के राष्ट्रपति को भी हासिल नहीं है। भारत के राष्ट्रपति को केवल अपने कार्यकाल के दौरान ही छूट मिल सकती है। इसलिए, यह एक असाधारण स्थिति है।

Swipe up for next shorts
TDP राज में उम्मीदवारों पर पुलिस का दबाव, YSRCP ने 24 घंटे में सर्टिफिकेट देने की मांग की

TDP राज में उम्मीदवारों पर पुलिस का दबाव, YSRCP ने 24 घंटे में सर्टिफिकेट देने की मांग की

वाईएसआरसीपी ने स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन सरकार पर सरकारी मशीनरी और पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं के अनुसार, हार के डर से उनके उम्मीदवारों के जाति प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी व देरी की जा रही है और कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। उन्होंने 24 घंटे में लंबित प्रमाण पत्र जारी कर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।

Swipe up for next shorts
Maharashtra में किसानों को ₹6,000 करोड़ की अग्रिम मदद, सवा करोड़ खातों में पहुंचेंगे ₹5,000

Maharashtra में किसानों को ₹6,000 करोड़ की अग्रिम मदद, सवा करोड़ खातों में पहुंचेंगे ₹5,000

महाराष्ट्र सरकार ने सूखा प्रभावित 305 तालुकों के किसानों को दिवाली से पहले 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता देने का निर्णय लिया है। लगभग सवा करोड़ किसानों के बैंक खातों में कुल 6,000 करोड़ रुपये सीधे भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सूखा राहत कार्यों पर आचार संहिता लागू नहीं होती और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Swipe up for next shorts
Supreme Court पहुंची AIMIM, वोटर लिस्ट SIR और फॉर्म में बदलाव को दी कानूनी चुनौती

Supreme Court पहुंची AIMIM, वोटर लिस्ट SIR और फॉर्म में बदलाव को दी कानूनी चुनौती

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए गठबंधन के प्रयासों और 2029 में भी भाजपा को हराने की बात कही।

Swipe up for next shorts
JNU से बर्खास्तगी के बाद Congress MP Bimol Akoijam पर Delhi Police का शिकंजा, पूछताछ का नोटिस

JNU से बर्खास्तगी के बाद Congress MP Bimol Akoijam पर Delhi Police का शिकंजा, पूछताछ का नोटिस

दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद और जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। आंतरिक समिति की जांच रिपोर्ट के बाद जेएनयू ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया था। अकोइजम पर 11 छात्राओं की शिकायतों के आधार पर बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Swipe up for next shorts
LTCG टैक्स पर वित्त मंत्री के बयान से फिर छिड़ी बहस: आखिर अभी क्यों, और क्या सरकार के लिए टैक्स सुधार मुमकिन है?

LTCG टैक्स पर वित्त मंत्री के बयान से फिर छिड़ी बहस: आखिर अभी क्यों, और क्या सरकार के लिए टैक्स सुधार मुमकिन है?

विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एसटीटी और एलटीसीजी टैक्स की समीक्षा पर हितधारकों की राय सुनने की बात कही है। हालांकि उन्होंने किसी बदलाव का वादा नहीं किया, लेकिन बजट से पहले आए इस सकारात्मक संकेत से शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

Swipe up for next shorts
Mansa Drug Murder Case: आरोपी पर चला Bulldozer, भीड़ ने फूंकी Chemist Shop

Mansa Drug Murder Case: आरोपी पर चला Bulldozer, भीड़ ने फूंकी Chemist Shop

पंजाब के मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद प्रशासन ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार का घर और दुकान जेसीबी से गिरा दी। पंजाब और राजस्थान पुलिस ने आरोपी को सालासर से गिरफ्तार किया। घटना से भड़के प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की केमिस्ट दुकान में आग लगा दी।

Swipe up for next shorts
मिलिट्री डेटा की सुरक्षा के लिए DRDO ने टेस्ट की QKD टेक्नोलॉजी, इंटरसेप्ट पकड़ना होगा आसान

मिलिट्री डेटा की सुरक्षा के लिए DRDO ने टेस्ट की QKD टेक्नोलॉजी, इंटरसेप्ट पकड़ना होगा आसान

डीआरडीओ ने ओडिशा के चांदीपुर में क्वांटम की डिस्ट्रिब्यूशन तकनीक का सफल परीक्षण किया है। यह तकनीक हथियारों के परीक्षण के दौरान संवेदनशील और रियल-टाइम डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखेगी। क्वांटम भौतिकी पर आधारित यह प्रणाली संचार में होने वाले किसी भी अनाधिकृत हस्तक्षेप का तुरंत पता लगाकर रक्षा डेटा को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है।

Swipe up for next shorts
Tarique Rahman का BRICS Summit छोड़ना अपरिपक्व, Sheikh Hasina बोलीं हुआ राष्ट्रीय नुकसान

Tarique Rahman का BRICS Summit छोड़ना अपरिपक्व, Sheikh Hasina बोलीं हुआ राष्ट्रीय नुकसान

पूर्व प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि व्यक्तिगत प्रतिक्रियाओं या थोड़े समय के राजनीतिक फ़ायदों पर आधारित विदेश नीति असल में नुकसानदेह होती है। उन्होंने बताया कि इस प्रभावशाली समूह के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी से देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के नए अवसर खुल सकते थे, लेकिन वह मौका हाथ से निकल गया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर नई दिल्ली में उनकी मौजूदगी ही रहमान के समिट में शामिल न होने की वजह थी, तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि दो देशों के रिश्ते किसी एक व्यक्ति से जुड़ी निजी बातों या राजनीतिक संवेदनशीलता से तय नहीं हो सकते।

Swipe up for next shorts
Maharashtra के 305 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों को मिलेगा 5000 रुपये Diwali Bonus

Maharashtra के 305 तालुकाओं में सूखा घोषित, किसानों को मिलेगा 5000 रुपये Diwali Bonus

महाराष्ट्र सरकार ने 305 तालुकाओं में सूखा घोषित करते हुए किसानों के लिए 5,000 रुपये के दिवाली बोनस की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह राहत राशि त्योहार से पहले किसानों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। इसके अलावा, गिरते जलस्तर के कारण पेयजल टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और उनकी GPS ट्रैकिंग होगी।

Swipe up for next shorts
बिहार में CM Samrat Choudhary ने किसानों को Krishi Input Subsidy की राशि ट्रांसफर की

बिहार में CM Samrat Choudhary ने किसानों को Krishi Input Subsidy की राशि ट्रांसफर की

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि इनपुट सब्सिडी योजना के तहत फसल नुकसान से प्रभावित किसानों के खातों में आर्थिक सहायता भेजी। उन्होंने पटना से गुजरात जाने वाली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को भी रवाना किया। इसके अलावा खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने पात्र परिवारों को तुरंत राशन कार्ड जारी करने और पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Swipe up for next shorts
CM Pushkar Singh Dhami का Drug-Free Mission: Uttarakhand में Tobacco Products पर लगा Ban

CM Pushkar Singh Dhami का Drug-Free Mission: Uttarakhand में Tobacco Products पर लगा Ban

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को मॉनसून के बाद सड़कों की मरम्मत और जनसमस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए।

Swipe up for next shorts
ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या पर AAP सरकार पर बरसी Punjab BJP, CM के इस्तीफे की मांग

ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या पर AAP सरकार पर बरसी Punjab BJP, CM के इस्तीफे की मांग

पंजाब के मानसा में ड्रग्स विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद भाजपा ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और ड्रग्स मुद्दे पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

Swipe up for next shorts
सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़? दिल्ली पुलिस ने बताई असली वजह

सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा गया तिहाड़? दिल्ली पुलिस ने बताई असली वजह

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की वजहें बताई हैं। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सोशल मीडिया पर भड़काने के कारण यह कदम उठाया गया। मामले में CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

Swipe up for next shorts
CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर Mamata Banerjee बोलीं, यह पूरी पीढ़ी को डराना है

CJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर Mamata Banerjee बोलीं, यह पूरी पीढ़ी को डराना है

ममता बनर्जी ने कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए इसे युवा पीढ़ी को डराने की कोशिश बताया। उन्होंने नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। उधर दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर अनधिकृत प्रवेश के आरोप में CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Swipe up for next shorts
ईरान जैसा 'अंडरग्राउंड चक्रव्यूह', जिसके आगे बंकर-बस्टर भी फेल, भारत के इस फैसले ने मचाया चीन पाकिस्तान में तांडव,देखती रह गई दुनिया

ईरान जैसा 'अंडरग्राउंड चक्रव्यूह', जिसके आगे बंकर-बस्टर भी फेल, भारत के इस फैसले ने मचाया चीन पाकिस्तान में तांडव,देखती रह गई दुनिया

एम. आर. आई Oct 14, 2026 2:29PM

आधुनिक, टेक्नोलॉजी पर आधारित युद्ध में आगे की चौकियों को दुश्मन के शुरुआती ज़बरदस्त हमले के लिए खुला छोड़ने के बजाय, यह तरीका यह पक्का करता है कि लड़ाई के लिए ज़रूरी अहम साधन सुरक्षित रहें। इस युद्ध-क्षमता को सुरक्षित रखने से ज़मीनी टुकड़ियों को दुश्मन के भारी हमलों की शुरुआती लहर से बचने, उस झटके को सहने और तुरंत निर्णायक जवाबी हमला करने की क्षमता बनाए रखने में मदद मिलती है।

Swipe up for next shorts
Akhilesh Yadav को बड़ा झटका, SP के तीन बागी MLA आधिकारिक तौर पर BJP में शामिल

Akhilesh Yadav को बड़ा झटका, SP के तीन बागी MLA आधिकारिक तौर पर BJP में शामिल

समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन विधायकों ने 2022 में सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी और 2024 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था। इस दलबदल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Swipe up for next shorts
Rahul Gandhi के साथ आए NSUI कार्यकर्ता, Delhi Police पर लगाया बर्बर मारपीट का आरोप, LoP ने अमित शाह को दी सीधी चुनौती

Rahul Gandhi के साथ आए NSUI कार्यकर्ता, Delhi Police पर लगाया बर्बर मारपीट का आरोप, LoP ने अमित शाह को दी सीधी चुनौती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनसे मारपीट की। प्रदर्शनकारी छात्रा अथिरा ने दावा किया कि कनॉट प्लेस थाने के सामने पिटाई से उनके कान और आंख में गंभीर चोट आई।

Swipe up for next shorts