Video | Gurugram Biker Incident | 'शराबी' ड्राइवर की दबंगई! गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा कर मारी कार से टक्कर, कैमरे में कैद हुई खौफनाक वारदात
गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर 'रोड रेज' और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार सफेद सेडान कार ने कथित तौर पर एक महिला बाइकर की मोटरसाइकिल का पीछा किया और फिर उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी।



























































