भारत-UAE की 100 बिलियन डॉलर की यारी, सकपकाया चीन
100 बिलियन डॉलर का द्विपक्षी व्यापार। यह केवल पैसा नहीं है। यह दो संस्कृतियों का भरोसा है। यह भारत की एक्ट, वेस्ट पॉलिसी और यूएई के विज़न 2031 का सबसे बड़ा प्रमाण है।

100 बिलियन डॉलर का द्विपक्षी व्यापार। यह केवल पैसा नहीं है। यह दो संस्कृतियों का भरोसा है। यह भारत की एक्ट, वेस्ट पॉलिसी और यूएई के विज़न 2031 का सबसे बड़ा प्रमाण है।

भारत में अगस्त के दौरान बेरोजगारी दर घटकर 5 प्रतिशत पर आ गई है, जो छह महीने का सबसे निचला स्तर है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और महिला श्रम भागीदारी बढ़ने से कुल आंकड़े बेहतर हुए हैं, हालांकि शहरों में बेरोजगारी मामूली रूप से बढ़ी। वहीं कामगार आबादी अनुपात सुधरकर 52.8 प्रतिशत दर्ज किया गया।

स्टैंडर्ड P2M स्ट्रक्चर के तहत, 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI ट्रांज़ैक्शन पर 0.4% MDR लागू होगा। 75,000 रुपये और उससे ज़्यादा के ट्रांज़ैक्शन के लिए, MDR की सीमा प्रति ट्रांज़ैक्शन 300 रुपये तय की जाएगी। यह चार्ज मर्चेंट अपने एक्वायरिंग बैंक को देंगे और इसे ग्राहकों पर नहीं डाला जा सकता। ग्राहकों को UPI पेमेंट करने पर कोई ट्रांज़ैक्शन फ़ीस नहीं देनी होगी। UPI ऐप प्रोवाइडर्स को भी UPI पेमेंट पर प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस या कोई और चार्ज लगाने की इजाज़त नहीं होगी।

बिहार में आधुनिक शहरी विकास और ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के निर्माण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने अहमदाबाद के सी.ई.पी.टी. एडवाइजरी फाउंडेशन के साथ समझौता किया है। मंत्री नीतीश मिश्रा की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत तकनीकी सहायता इकाई स्थापित होगी, जो डेटा आधारित शहरी नियोजन में मदद करेगी।

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी बिकवाली देखी गई, जहां सेंसेक्स 777.94 अंक और निफ्टी 279.50 अंक गिरकर बंद हुआ। महंगे कच्चे तेल, पश्चिम एशिया के तनाव और वैश्विक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से बाजार पर दबाव रहा। मझोली और छोटी कंपनियों में भारी गिरावट रही, जबकि आईटी शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया।

चीन ने हाल के कुछ सालों में नेपाल, पाकिस्तान, म्यांमार और श्रीलंका के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ाकर भारत के खिलाफ स्ट्रैजिक प्लानिंग में लगा है। विशेषज्ञों ने उसे स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स का का नाम दिया है। आपको ये लगता होगा कि चीन हमेशा अपनी सीमा से आगे बढ़कर बॉर्डर वाले इलाकों के जरिये भारत में कब्जा जमाना जमाना चाहता है।

ओरेकल ने एआई और क्लाउड सेवाओं पर बढ़ते निवेश के बीच कर्मचारियों की नई छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने ताजा कटौती का सटीक आंकड़ा साझा नहीं किया है, जबकि वित्त वर्ष 2026 में करीब 21 हजार नौकरियां पहले ही घटाई जा चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एआई विस्तार और लागत घटाने की रणनीति इस कटौती की मुख्य वजह है।

जब भारत आने का समुद्री रास्ता तैयार हो गया सिल्क रूट की अहमियत लगभग खत्म हो गई। लेकिन 2013 में जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कजाकिस्तान में अपने वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की घोषणा की, तो उन्होंने इसका आधिकारिक नाम "सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट" रखा (जो बाद में बीआरआई यानी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का हिस्सा बना। चीन इसे साम्राज्य विस्तार या कब्जे के बजाय "ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों की बहाली" के रूप में दुनिया के सामने पेश करना चाहता था। 'सिल्क रोड' नाम देने से इसे शांति, प्राचीन सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक साझेदारी का प्रतीक बनाकर बेचा गया।

मोतियों की माला का एक पौधा होते हैं, जिसे अंग्रेजी में स्ट्रिंग ऑफ प्लर्स कहते हैं जो अपने नाम के अनुरूप लगभग गोलाकार, छोटे मटर के आकार के पत्तों द्वारा आसानी से पहचाने जा सकते हैं। पत्तियों के तने पर उगते हैं, जो सुंदर ढंग से प्लांटर्स और हैंगिंग बास्केट के ऊपर फैल जाते हैं। लेकिन आज हम बात स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स नामक पौधे की नहीं बल्कि चीन की एक नीति, एक योजना की करेंगे। चीन की इस योजना को मोतियों की माला, स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स कहा जाता है।

नेपाल की गर्मजोशी उसकी उत्तर की दिशा यानी चीन के तरफ शिफ्ट होती जा रही है। चीन के दबाव में अपने फैसले लेने लगा है नेपाल। कुछ ऐसा ही हाल भारत के एक और पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के साथ भी देखने को मिला। नेपाल और बांग्लादेश में चीन की सक्रियता पारंपरिक आर्थिक मदद से रणनीतिक तौर पर अपनी पहुँच बढ़ाने की सोची-समझी कोशिश को दिखाती है। वहाँ की घरेलू राजनीतिक गुटबाजी, बुनियादी ढाँचे की कमी और भारत के दबदबे को संतुलित करने की इन देशों की पुरानी इच्छा का फ़ायदा उठाकर, चीन ने खुद को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और फ़ैसले लेने के ढांचे में शामिल कर लिया है।

प्रोजेक्ट के जरिए चीन पाकिस्तान में आधुनिक सड़कें, हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क, ऑप्टिकल फाइबर और रणनीतिक तेल-गैस पाइपलाइनें बिछाने के लिए भारी-भरकम कर्ज मुहैया करा रहा है। कहने को यह दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक समृद्धि की साझेदारी है, लेकिन असल में यह बीजिंग की उस दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिसे अपनी कम्युनिस्ट क्रांति के 100 साल पूरे होने यानी साल 2049 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य तय किया गया है।

आधुनिक समय में इसी तमिल समुदाय की वजह से श्रीलंका और भारत का भविष्य साथ में जुड़ा हुआ है। राजवी गांधी द्वारा तमिल समस्या को लेकर श्रीलंका में शांति सेना भेजना हो या फिर बदले में नाराज लिट्टे समर्थकों द्वारा राजीव गांधी की हत्या को अंजाम दिया जाना। दोनों देशों के बीच का कनेक्शन काफी पुराना और गहरा है और आज भी तमिलनाडु में हजारों श्रीलंकाई तमिल शरणार्थी रहते हैं। 2007 में सेना भेजने के बाद से लगातार भारत श्रीलंका की मदद करता आ रहा है। लेकिन बाद के दिनों में श्रीलंका भारत की बजाय चीन की गोद में जा बैठा।

भारत का समग्र व्यापार घाटा अगस्त में घटकर 9.41 अरब डॉलर रह गया है। इस दौरान कुल निर्यात 25.41 प्रतिशत बढ़कर 82.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि आयात 92.09 अरब डॉलर रहा। इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रसायन और पेट्रोलियम उत्पादों के मजबूत निर्यात और सोने के आयात में कमी से व्यापार संतुलन में सुधार हुआ।

यमन में हूती हमलों के बावजूद भारत को बाब-अल-मंदेब जलमार्ग से ऊर्जा आपूर्ति जारी है। विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब पर हुए हमलों की निंदा करते हुए लाल सागर क्षेत्र के बिगड़ते हालात पर चिंता जताई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी समकक्ष से वार्ता कर क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाली की उम्मीद जताई।

समाजवादी पार्टी नेता अबू आज़मी ने सहारनपुर में कलेक्ट्रेट मस्जिद गिराए जाने पर उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोट बैंक मजबूत करने के लिए मुसलमानों को निशाना बना रही है। वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस विध्वंस के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि दिशा सालियन की मौत के मामले की जांच अब CBI करेगी और लोगों को इस पर अटकलें लगाने से बचना चाहिए। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने FIR दर्ज की है। हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए यह मामला केंद्रीय एजेंसी को सौंपा था।

पाकिस्तान का यह दोहरा चरित्र नया नहीं है। दुनिया पहले भी देख चुकी है कि आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई का दावा करने वाला पाकिस्तान अपनी ही धरती पर छिपे कुख्यात आतंकवादियों की मौजूदगी से लंबे समय तक इनकार करता रहा। ओसामा बिन लादेन का पाकिस्तान में पाया जाना इस संदर्भ में सबसे चर्चित उदाहरण है।

यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों से सऊदी अरब के कई शहरों में भारी संकट खड़ा हो गया है। अमेरिका के सीधे युद्ध में शामिल होने से इनकार के बाद हूती हमलों से परेशान सऊदी अरब ने अन्य खाड़ी देशों, मिस्र और परोक्ष रूप से इजरायल से खुफिया मदद की अपील की है।

बांग्लादेश द्वारा भारत के साथ हुए 101 समझौते रद्द करने की धमकी के बीच, अडानी पावर से मिलने वाली बिजली आपूर्ति आधी कर दी गई। इससे बांग्लादेश की बिजली व्यवस्था चरमरा गई और वहां गंभीर संकट पैदा हो गया। भारत ने बिना किसी बयानबाजी के कूटनीतिक रूप से अपनी रणनीतिक ताकत का स्पष्ट संदेश दे दिया है।

एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे आंख में धूल झोंकने वाली हरकत (धोखा देने की कोशिश) बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से इस तरह के हथकंडे और लोगों को गुमराह करने की कोशिशें कोई नई बात नहीं हैं। हमने पहले भी ऐसे हथकंडे देखे हैं। उन्होंने आगे कहा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश की ओर से ऐसी झूठी घोषणाएं किए जाने पर हम सभी जानते हैं कि वे कितनी खोखली होती हैं। पाकिस्तान को ऐसी घोषणाएं करने के बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए, जिनका अंततः कोई नतीजा नहीं निकलता।

रथ ने कहा कि अधिकारी 2026 के चुनावों में लगभग 10,000 वोटों से नंदीग्राम जीते। उन्होंने कहा कि अगर वे 2026 में दो सीटों से चुनाव न लड़ते और नंदीग्राम को ज़्यादा समय दे पाते, तो उनकी जीत का अंतर और भी ज़्यादा होता। रथ ने अपने बेटे चंद्रनाथ रथ से जुड़ी जांच के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और परिवार को मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है।

अब सब हैं कि सेक्युलर तालिबानी आवाजों के विरुद्ध हिंदुओं को चाहिए कि अपना अंगद समान पैर जमाया जाए। बंगाल से सीख ली जाए, जहाँ तेजस्वी वीर हिंदू नायक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दुर्गा पूजा को उसकी मूल गरिमा लौटाने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे सीखकर गरबा को पतन से बचाया जाए।

भारत ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान को द्विपक्षीय यात्रा और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दो अलग निमंत्रण भेजे गए थे। बांग्लादेश ने कहा कि वह किसी बहुपक्षीय मंच के बजाय सीधे द्विपक्षीय वार्ता के ज़रिए भारत से रिश्ते सुधारना चाहता है। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने यह आदेश तब दिया जब यादव और उनकी पत्नी की तरफ़ से दायर याचिकाओं का ज़िक्र AoR सौरभ त्रिवेदी ने मौखिक रूप से किया। बेंच ने यादव की ज़्यादा समय की मांग को अनिच्छा से मंज़ूरी दी और कहा कि हमें चिंता इस बात की है कि वह ड्रामा और एक्टिंग करने में माहिर हैं।

एयरटेल ने 3,999 रुपये वाले सालाना प्लान पर सीमित समय के लिए 150GB अतिरिक्त डेटा की पेशकश की है। 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही इसमें ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम और फ्रॉड सुरक्षा जैसे अन्य फायदे भी दिए जा रहे हैं।

चीन का अत्याधुनिक सैन्य जासूसी सैटेलाइट याओगन-50 अंतरिक्ष में रहस्यमयी तरीके से तबाह हो गया है, जिससे भारी मलबा फैल गया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका ने जॉर्डन में अपने सैन्य बेस पर हुए घातक ईरानी मिसाइल हमले को चीनी सैटेलाइट तस्वीरों से जोड़ा है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

बिहार में बाढ़ से प्रभावित 8,27,472 परिवारों के बैंक खातों में DBT के जरिए कुल 579.23 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके तहत प्रति परिवार 7,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है। राज्य के 15 प्रभावित जिलों में राहत और बचाव के लिए NDRF और SDRF की 21 टीमें तैनात हैं।

संगरूर के गुलज़ार सिंह की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस ने चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। सचिन पायलट और राजा वडिंग के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन पर पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा के इस्तीफ़े और गिरफ़्तारी की मांग की है।

ओमान तट पर वाणिज्यिक जहाज पर हमले के बाद भारत ने सुरक्षित आवाजाही और निर्बाध समुद्री व्यापार की मांग दोहराई है। इस जहाज पर सवार 14 भारतीयों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक लापता नाविक की तलाश जारी है। विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक जहाजों और नागरिकों पर हमलों पर गहरी चिंता जताई है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार का 2,000 रुपये से अधिक के डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने इस दावे को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। साथ ही अठावले ने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार किसी भी बाहरी या अमेरिकी दबाव में काम नहीं करती।

पत्रकारों से बात करते हुए नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि आज म्यूज़ियम के बारे में भी चर्चा होगी। म्यूज़ियम का सबसे बड़ा काम अब शुरू होने वाला है। हर गैलरी के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर जारी किए जाएंगे। कुल 20 गैलरी हैं - गैलरी 1, गैलरी 2, वगैरह। उन्होंने आगे कहा कि हर गैलरी की थीम अलग-अलग है और इसे पहले ही तय किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हर गैलरी के लिए थीम तय कर ली गई है और कहानी भी फाइनल हो गई है। हमारे डायरेक्टर संजीव कुमार सिंह ने पूरी कहानी तैयार करने के लिए बहुत मेहनत की है।

विदेश मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी BSS ने बताया कि बांग्लादेश की जूनियर विदेश मंत्री शमा ओबेद इस्लाम के कार्यालय में बातचीत हुई, जहाँ उन्होंने चीन के राजदूत याओ वेन से मुलाकात की।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 30 हफ्ते से अधिक का गर्भ गिराने की अनुमति दे दी है। अदालत ने कहा कि नाबालिग को अनचाहे गर्भ को जारी रखने के लिए मजबूर करना गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने अस्पताल को तुरंत प्रक्रिया पूरी करने और सरकार को सारा चिकित्सीय खर्च उठाने का आदेश दिया।

दिल्ली हाई कोर्ट बुधवार को डूसू चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन करता है। याचिकाकर्ता ने राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने और चुनाव अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है।

यमन में हूथी विद्रोहियों द्वारा बाब-अल-मंदेब और लाल सागर तट पर कब्जा करने से सऊदी अरब के तेल निर्यात पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पाकिस्तान समेत अन्य सहयोगियों के सीधे सैन्य दखल से इनकार के बाद, रियाद ने अमेरिकी मध्यस्थता के जरिए खुफिया मदद के लिए इज़राइल से संपर्क साधा है।

कश्मीर में क्षेत्रीय नाट्य विरासत और परफॉर्मिंग आर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए पहला थिएटर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य कश्मीरी भाषा के रंगमंच को पुनर्जीवित करना और स्थानीय कलाकारों को नया मंच देना है। इसके तहत अदबी मरकज़ कामराज़ ने कलाकारों को पेशेवर प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला की योजना बनाई है।

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में पार्टी की एकजुटता देखने को मिली। लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग एक ही मंच पर साथ दिखे। वहीं, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस बिना किसी एक चेहरे के मिलकर चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की दो उड़ानों में 24 घंटे से अधिक की देरी के कारण नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा और विरोध-प्रदर्शन किया। यात्रियों ने एयरलाइन कर्मचारियों की अनुपस्थिति और भोजन व ठहरने की व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं, स्पाइसजेट ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए असुविधा के लिए माफी मांगी है।

दिल्ली की एक अदालत ने जंतर-मंतर पर कथित मारपीट के मामले में राइट-विंग इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है। एडिशनल सेशंस जज सौरभ प्रताप सिंह ललेर ने 50,000 रुपये के मुचलके पर यह राहत दी। यह मामला एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज है।

कर्नाटक में कम बारिश के संकट पर डी.के. शिवकुमार ने राजनीतिक दलों से विरोध न करने की अपील करते हुए किसानों को सरकारी मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि दी और राज्य में हर साल आधिकारिक तौर पर इंजीनियर्स डे मनाने की घोषणा की।

तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री और द्रमुक के संस्थापक सी.एन. अन्नादुरई को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। एम.के. स्टालिन, ई.के. पलानीस्वामी, वी.के. शशिकला और टी.टी.वी. दिनाकरन सहित कई नेताओं ने उनकी प्रतिमा और स्मारक पर नमन किया। अन्नादुरई ने राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनाकर द्रविड़ आंदोलन और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राज्य के दौरे पर आएंगे। वे इंदौर और उज्जैन पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान के तहत दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए नबीन का स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में छह राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। टोंस नदी पर बनने वाली इस परियोजना से सिंचाई, बिजली उत्पादन और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। यह कदम यमुना नदी के पुनरुद्धार और बेसिन राज्यों की जल सुरक्षा को मजबूत करेगा।

नेपाल की प्रेस काउंसिल ने काठमांडू के अस्पताल के आईसीयू में भर्ती बाढ़ पीड़ितों के साक्षात्कार को लेकर यूट्यूबर सूरज सिंह ठकुरी के प्रसारण की जांच शुरू की है। काउंसिल इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या यह पत्रकारों की आचार संहिता का उल्लंघन है। इस संबंध में मेडिकल काउंसिल और संबंधित अस्पताल को पत्र भेजे गए हैं।

अमेरिकी सीनेट ने रूसी तेल और गैस के शीर्ष पांच खरीदारों से आयातित सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का संशोधन पेश किया है। इसका उद्देश्य यूक्रेन युद्ध के लिए रूस की फंडिंग को रोकना है। इस कड़े कदम से भारत और चीन जैसे प्रमुख आयातक देशों पर भारी व्यापार शुल्क लग सकता है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में डॉ. एम.जी.आर. एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के 36वें दीक्षांत समारोह में Gen Z और Gen Alpha से देशहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। साथ ही उन्होंने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि को भी रेखांकित किया।

बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर समेत सात नेताओं को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर हत्या और हिंसा भड़काने के आरोप साबित पाए हैं। इससे पहले ट्रिब्यूनल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी मौत की सजा सुना चुका है।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची 16 सितंबर को चीन का दौरा करेंगे और अपने समकक्ष वांग यी से बातचीत करेंगे। यह दौरा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की 24 सितंबर को होने वाली संभावित अमेरिका यात्रा से ठीक पहले हो रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान अहम साझेदारों के साथ कूटनीतिक बातचीत को बढ़ावा दे रहा है।

अमेरिकी स्पेस फोर्स ने पहली बार अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने की पुष्टि की है। यूएस एयर फोर्स के सेक्रेटरी ट्रॉय मींक ने रूस और चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि सेना की सुरक्षा के लिए ऑन-ऑर्बिट हथियार जरूरी हैं। इन स्पेस कंट्रोल हथियारों का इस्तेमाल आक्रामक और रक्षात्मक दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने अल्पसंख्यक मतदाताओं को पास या फेल होने की चुनौती दी है। हल्दिया में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 50 हजार से अधिक वोटों से उपचुनाव जीतेगी और विकास कार्य जारी रहेंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों के लिए 10,000 बेड वाले सुरक्षित और किफायती हॉस्टल बनाने का ऐलान किया है। सत्य निकेतन हादसे के बाद सरकार राजधानी में पीजी नियमों की भी समीक्षा करेगी। इसके लिए शहरी विकास मंत्री आशीष सूद की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने उत्तराखंड के वीपीडीओ घोटाले, छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी पेपर लीक और हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए।

सवाल ये है कि बाकी तीन टुकड़े यूके से क्यों अलग होना चाहते हैं? एक और दिलचस्प बात आपको बता दें कि दरअसल, आप अक्सर यूनाइटेड किंगडम के झंडे के प्रिंट वाला टी-शर्ट या बैग इस्तेमाल करते होंगे वो तीन झंडों को सिलकर बना है, लेकिन इसमें वेल्स है ही नहीं। फुटबॉल के मैदान पर चारों की टीम अलग-अलग खेलती है। लेकिन पासपोर्ट सभी का एक है।

चीनी नेतृत्व वाले "वर्ल्ड एआई कोआपरेशन ऑर्गेनाइजेशन" में 29 देश शामिल हैं। फिर भी ब्रिक्स देशों को चीन ने जो आकर्षक ऑफर दिया है उससे निकट भविष्य में पूरा खेल बदल सकता है। ऐसा इसलिए कि अमेरिकी एआई कंपनियों ने एआई की प्रगति को 'स्लोडाउन' करने का आह्वान किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में विमर्श 2026 में कहा कि DRDO और इंडस्ट्री की मजबूत साझेदारी भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बना सकती है। उन्होंने बताया कि रक्षा R&D बजट का 25 प्रतिशत निजी क्षेत्र को देकर आयात पर निर्भरता कम की जा रही है ताकि देश पूरी तरह आत्मनिर्भर बने।

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने दिशा सालियान मामले में CBI द्वारा दर्ज FIR को ठाकरे परिवार को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जांच के जरिए आदित्य ठाकरे को निशाना बनाया जा रहा है और मराठा आरक्षण आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।

पटना में बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1,799 पदों और 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई और मुख्य सड़कें जाम हो गईं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पारदर्शिता की मांग करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का एलान किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर 2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट ट्रांज़ैक्शन पर MDR लगाने का रास्ता खोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी दबाव के चलते ऐसा किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट महंगा हो जाएगा। हालांकि, वित्त मंत्रालय ने 2,000 रुपये तक के लेनदेन को पूरी तरह शुल्क मुक्त रखा है।

28 फरवरी से 29 जून तक के इस अनुमान में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत की लागत शामिल नहीं है। लीड इंस्पेक्टर जनरल की रिपोर्ट, जिसमें 30 जून तक ईरान में अमेरिकी कार्रवाई को शामिल किया गया है, ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का पहला तिमाही मूल्यांकन प्रदान किया और युद्ध के वित्तीय, सैन्य और लॉजिस्टिकल प्रभाव का विवरण दिया।

केंद्र सरकार ने परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए 11 अक्टूबर से पहले संसद का विशेष सत्र बुलाने हेतु विपक्ष से संपर्क साधा है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के कार्यालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से राय मांगी है। सरकार लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का भी प्रस्ताव रख रही है।