अब स्पेस में हथियारों की तैनाती कर रहा अमेरिका? पहली बार हुआ बड़ा खुलासा! हैरान रह गई दुनिया
अमेरिकी स्पेस फोर्स ने पहली बार अंतरिक्ष में हथियार तैनात करने की पुष्टि की है। यूएस एयर फोर्स के सेक्रेटरी ट्रॉय मींक ने रूस और चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि सेना की सुरक्षा के लिए ऑन-ऑर्बिट हथियार जरूरी हैं। इन स्पेस कंट्रोल हथियारों का इस्तेमाल आक्रामक और रक्षात्मक दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।



























































